
हरिद्वार। खेल दिवस के शुभ अवसर पर जिला खेल कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में जिला स्तरीय ओपन महिला-पुरूष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 28 अगस्त 2022 को महिला वर्ग में हॉस्टल हरिद्वार बी तथा ब्लयू के मध्य खेला गया, जिसमें हॉस्टल बी 4-0 से विजयी रहा। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला महिला हॉस्टल ए तथा हैर्जड के मध्य खेला गया, जिसमें महिला हॉस्टल ए 5-1 से विजयी रही। प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला पुरूष वर्ग में रोशनाबाद स्टेडियम तथा रोशनाबाद क्लब के मध्य खेला गया, जिसमे 2-1 से हरिद्वार क्लब विजयी रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक श्री विजय पाल का० हॉकी, श्री पी०एस० कण्डारी वरिष्ठ खिलाड़ी, श्री सुमित चौहान वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी, श्री विकास वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी थे। इस अवसर जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रदीप कुमार उपक्रीड़ा अधिकारी श्रीमती शिखा बिष्ट सहा0 हॉकी प्रशिक्षक, श्री विजय पाल कॉ० हॉकी प्रशिक्षक, श्री रविन्द्र कुमार यादव प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश