
हरिद्वार। पावन धाम आश्रम में चल रहे चार दिवसीय कैंसर कैंप के दूसरे दिन का उद्घाटन मेयर अनीता शर्मा ने किया। अब तक कैंप में 370 से ज्यादा लोगों ने अपनी जांच करायी है. जाँच कराने वालों का आज सुबह से ही ताँता लगा रहा। इस अवसर पर मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि ये अपने आप में पहला ऐसा कैम्प जहां इतनी अत्याधुनिक मशीनों से मरीज़ों की जाँच निशुल्क की जा रही है। उन्होंने कहा कि परोपकार सबसे बड़ा पुण्य है, गीता भवन ट्रस्ट सोसाइटी इतना विशाल कैम्प आयोजित करने के लिए वास्तव में बधाई की पात्र है। ये कैम्प निश्चित रूप से हरिद्वार और आसपास के लोगों के लिए बहुत उपयोगी होगा।

More Stories
विशेष लोक अदालत में होगा लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण
तहसील दिवस में पेयजल एवं सड़क समस्याएं प्रमुख, 58 शिकायतों पर हुआ सुनवाई
चारधाम रूट पर औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई