
हरिद्वार। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने सोमवार की देर शाम प्राचीन सिद्ध पीठ पांडेवाला स्थित गुघाल मंदिर पहुंचकर 7 सितंबर से आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय प्राचीन गुघाल मेला की सुरक्षा व्यवस्थाओं का मौके पर पहुंच निरीक्षण कर जायजा लिया। सोमवार की देर शाम एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने मेला प्रबंधक कमेटी पंचायती धड़ा फिराहेडियान के पदाधिकारियों से मुलाकात कर मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस मौके पर धड़ा पंचायत कमेटी के अध्यक्ष पंडित उमाशंकर वशिष्ठ और मंत्री सचिन कौशिक ने एसपी सिटी का स्वागत करते उन्हे कमेटी की ओर से हुए संपूर्ण मेला क्षेत्र में निगरानी के लिए लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरो, बिजली, पेयजल की व्यवस्थाओं और मेला क्षेत्र में लगाए गए झूलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में एसपी सिटी को पूरी विस्तृत जानकारी दी तथा एसपी सिटी से मेला क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद, कडी मजबूत किए जाने की मांग की।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी से कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास ने शिष्टाचार भेंट की
आज 04-08-26 को समय साय 1800 बजे तक 34 लाख 15 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके
देवदूत बनी हरिद्वार पुलिस