
हरिद्वार। रेडक्रास सचिव डॉ0 नरेश चौधरी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री के0के0 गुप्ता, ने शनिवार को ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय आडिटोरियम में भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त के 135वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुये श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम आनन्दमयी सेवा सदन की छात्राओं ने गणेश वन्दना-देवाश्री गणेशा प्रस्तुत करते हुये उपस्थित संस्कृति प्रेमियों को मंत्र-मुक्ध कर दिया। तत्पश्चात समारोह में आनन्दमयी सेवा सदन की छात्राओं ने ही लघु संवाद के माध्यम से भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त द्वारा स्वतंत्रता संगाम में उनकी भूमिका से लेकर देश के विकास में दिये गये योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला।
समारोह में राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, ज्वालापुर की छात्राओं ने देश भक्तिपूर्ण गीत-ताकत वतन की हमसे है, हिम्मत वतन की हमसे है, ईज्जत वतन की हमसे है, इंसान के हम रखवाले की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को भाव-विभोर कर दिया।
इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, शिक्षा विभाग के अधिकारीगणों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान