
हरिद्वार। होटल व्यवसायी राजू अरोड़ा और विजय अरोड़ा दोनों भाइयो ने अपनी पूज्य माता की जी की दूसरी पुण्यतिथि पर ब्लड वॉलेंटियर्स हरिद्वार और शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर की टीम के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान आयोजनकर्ताओं ने शिविर के माध्यम से आम जनमानस को ये संदेश दिया कि हम श्राद्ध पक्ष में भी रक्तदान करके किसी का घर उजड़ने से बचा सकते है तथा अपने पूर्वजों की आत्मा को खुशी प्रदान कर सकते है।
इस अवसर पर शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के शहर महामंत्री विक्की तनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश विरमानी ने कहा कि लोगो को रक्तदान के क्षेत्र में आगे आना चाहिये जिससे अधिक से अधिक लोगो की जान बचाई जा सके।

आज के कैम्प में मुख्य रूप से राजू अरोड़ा, विजय अरोड़ा, अनिल अरोड़ा, विक्की तनेजा, ओमप्रकाश विरमानी, विक्रम गुलाटी, तुषार गाबा, मनीष लखानी, विशाल अनेजा, नवदीप अरोड़ा, विशाल अरोड़ा, शेखर सतीजा, सागर मनचंदा, सुमित बंसल, अंकित आदि लोगो ने सहयोग किया।

More Stories
विश्व करुणा दिवस पर मानवता, सेवा और संवेदना का दिव्य संकल्प
साइबर ठगी के पीड़ित को मिली बड़ी राहत, हरिद्वार पुलिस ने वापस कराई ₹47,700 की शत-प्रतिशत धनराशि
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई