
देहरादून।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र सिंह आनंद पिछले काफी समय से कोरोना बीमारी से पीड़ित थे, लेकिन स्वस्थ होते ही पहले की भांति समाज सेवा में जुट गए हैं। इसी परिपेक्ष में रविंद्र द्वारा प्रेम नगर थाने में फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स पुलिसकर्मी एवं बल्लूपुर, बल्लीवाला चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों को खाने की किट प्रदान की। इसके साथ ही जरूरतमंदों एवं असहाय लोगों को भी खाने की किट उपलब्ध कराई। जिसमें खाने के साथ पानी, जूस, सैनिटाइजर एवम् मास्क आदि वितरित किया।
उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत दिनों बाद आत्मिक शांति प्राप्त हुई है। वह बहुत दिनों से इस बात को लेकर परेशान थे कि कब वह ठीक हो और जनसेवा में जुटे। उन्होंने कहा कि वह अपने इस कार्य को नित्यक्रम में शामिल करेंगे और समाज सेवा करते रहेंगे। इस मौके पर उनके साथ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता विपिन खन्ना, विशाल बंसल, हरकरन सिंह बाजवा, नवीन सिंह चौहान, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री से आईसना ने की प्रदेश में पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन योजना में सुधार और परिवर्तन की मांग
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर देहरादून की जिला मासिक बैठक आयोजित की गई
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय