
कोटद्वार
सीआईयू यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज कोटद्वार में एक प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में छापा मारा। जहां बिना सरकार की अनुमति के रैपिड एंटीजन और आरटीपीस टेस्ट किए जा रहे थे। लैब संचालक लोगों से फर्जी टेस्ट के लिए मनमाने दाम वसूल रहा था। सीओ कोटद्वार और सीआईयू की टीम ने उक्त लैब में छापा मारा। टीम ने लैब से 22 एंटीजन किट और बिल बुक जब्त की है। लैब संचालक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

More Stories
बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस भवन का घेराव किया
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कप्तान नवनीत सिंह ने लिया संज्ञान, हरिद्वार पुलिस का कड़क वार