
हरिद्वार। जनपद के पथरी थाना क्षेत्र में जहरीले शराब कांड मामले में फरार चल रही आरोपी विजेंद्र की पत्नी बबीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। इस मामले में आरोपी विजेंद्र की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। बबीता की गिरफ्तारी के लिए हरिद्वार एसएसपी ने एसआईटी का भी गठन किया था। बुधवार शाम हुई मतगणना में बबीता 1 वोट से चुनाव जीत गई, चुनाव जीतते ही पथरी पुलिस और एसआईटी ने बबीता को गुरुवार दोपहर उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें, विगत 10 सितंबर को पथरी के फूलगढ़ आदि क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से करीब 12 लोगों की मौत हो गई थी। इस कांड से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने शराब पिलाने के आरोपी विजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि इस मामले की दूसरी आरोपी विजेंद्र की पत्नी बबीता अभी तक फरार ही चल रही थी। बुधवार शाम पूरी हुई मतगणना में बबीता 1 वोट से चुनाव जीत गई। चुनाव जीतते ही पथरी पुलिस और एसआईटी ने बबीता को गुरुवार दोपहर उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्तारी से अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
थानाध्यक्ष पथरी पवन डिमरी ने बताया कि फरार चल रही बबीता की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन वह गिरफ्तार नहीं हो पा रही थी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर इलाके से ही बबीता को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

More Stories
स्वच्छकार सेवा समिति ने लगाया सफाई कर्मचारियों के शोषण का आरोप
कुंभ-2027: धनुष पुल से बैरागी कैंप तक विस्तारित हो रहा है आस्थापथ, निर्माण कार्यों में तेजी
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2026 के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां