
हरिद्वार। l न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुम्भ – 2022 का शुभारम्भ शनिवार को विकासखण्ड बहादराबाद अन्तर्गत् न्याय पंचायत लालढांग में श्री राम विद्या मंदिर, श्यामपुर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री प्रतीक जैन मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रजव्वलन करते हुए जनपद में खेल महाकुम्भ – 2022 का शुभारम्भ किया गयाl
इसके बाद विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गयाl
मुख्य विकास अधिकारी ने इस मौके पर खिलाडियों को खेल महाकुम्भ की बधाई देते हुए अपने- अपने खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया l
श्री मुकेश कुमार भट्ट, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी ने खेल महाकुम्भ के महत्व के सम्बन्ध में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की ।
तदोपरान्त आयु वर्ग अण्डर – 14 एवं अण्डर-17 में निधारित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री दयाराम, तहसीलदार, श्रीमती बबीता श्रीनिवास, प्रधानाचार्य श्री राम विद्या मंदिर, श्यामपुर, जिला शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, श्री तोमर सी०आर०सी०, श्री राजीव भल्ला, ट्रस्टी, श्री राम विद्या मंदिर, राजीव भल्ला, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पीली पड़ाव, खेल प्रशिक्षक एवं युवा कल्याण विभाग के कार्मिक उपस्थित थे l


More Stories
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 02.06.2026
जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त चिकित्सालयों निजी/सरकारी, नर्सिंग होम क्लीनिक, ट्रॉमा सेन्टर आदि संस्थानों के संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया
श्री गीता आश्रम में भगवान कृष्ण के लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया नंदोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया गया