
देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूडी का जन्मदिन आज विधान सभा अध्यक्ष के शासकीय आवास पर धूमधाम से मनाया गया|

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुना कॉलोनी, देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चन्द्र खण्डूरी से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अपने पिता की दीर्घायु की कामना के लिए हवन यज्ञ कर पूजा अर्चना की| इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित कई बड़े नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर मेजर जनरल भुवन चंद खंडूडी को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी|
पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने परिवार सहित केक काटकर अपने पिता का जन्मदिन मनाया| इस दौरान स्पीकर आवास पर सुबह से ही शुभकामना देने के लिए नेताओं एवं लोगों का जमावड़ा लगा रहा| इस दौरान भुवन चंद खंडूडी के बेटे मनीष खंडूड़ी भी मोजूद रहे|

More Stories
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 02.06.2026
जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त चिकित्सालयों निजी/सरकारी, नर्सिंग होम क्लीनिक, ट्रॉमा सेन्टर आदि संस्थानों के संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया
श्री गीता आश्रम में भगवान कृष्ण के लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया नंदोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया गया