हरिद्वार। जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी मेजर करन सिंह (से.नि) ने अवगत कराया कि जनपद हरिद्वार के ब्लॉक खानपुर में ब्लॉक प्रतिनिधि का पद रिक्त हो रहा है उक्त पद हेतु सेना के तीनों अंगों के नायक (पूर्णकालिक) से सूबेदार तथा इसके समकक्ष रैंक के पूर्व सैनिकों से जो निम्न अर्हतायें रखते हों दिनांक 25 अक्टूबर 2022 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हरिद्वार में आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
मेजर करन सिंह (से.नि) ने यह भी बताया कि आवेदक जिला हरिद्वार (उत्तराखण्ड) का मूल निवासी हो, पूर्व सैनिक की परिभाषा के अन्तर्गत आता हो, आवेदन करते समय अभ्यर्थी की आयु 55 वर्ष से अधिक न हो, अभ्यर्थी की चिकित्सा श्रेणी शेप-1 होना अनिवार्य है, आवेदक किसी अन्य व्यवसाय से न जुडा हो, आवेदक जिला सैनिक कल्याण हरिद्वार से पहचान पत्र प्राप्त हो।
उन्होंने यह भी अवगत कि इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 25 अक्टूबर 2022 तक इस कार्यालय में आवेदन जमा करायें। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार हेतु तिथि बाद में सूचित की जायेगी।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए