
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में राजकीय वृक्ष बुंराश के पौधे का रोपण किया। सामान्यतः बुंराश ऊंचाई वाले स्थानों पर पाया जाता है। पहली बार मुख्यमंत्री आवास परिसर में बुंराश के पौधे का रोपण किया गया है। राजकीय उद्यान सर्किट हाऊस में भी मुख्यमंत्री के निर्देशों पर बुरांश के पौध रोपण किये गये हैं। इसके अलावा राजकीय उद्यान में बांज, देवदार, काफल, शहतूत, जामुन के पौधे भी लगाये जा रहे हैं।

More Stories
भारत विकास परिषद, शिवालिक शाखा ने ‘राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता एवं गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया
अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
कुंजापुरी मेले में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, वॉलीबॉल के मुकाबले शुरू