हरिद्वार ।
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस के झा को पत्र लिखकर पीएचसी चंद्पुरी और सीएचसी खानपुर में तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट का अटैचमेंट तत्काल निरस्त करते हुए उन्हें मूल तैनाती में भेजने के आदेश जारी करने को कहा है।विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने पत्र में लिखा है कि उन्होंने पीएचसी चंद्पुरी और सीएचसी खानपुर का निरीक्षण किया, वहां पर बहुत अनियमितता पाई गई है, हमारा क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा क्षेत्र होने के बावजूद

कोविड-19 महामारी के समय में इस क्षेत्र को चिकित्सा सुविधा से महरूम कर दिया गया है, मेरे आग्रह पर शासन द्वारा द्वारा इन चिकित्सा सैंटरो में डॉक्टर और फार्मेसिस्ट की पोस्टिंग की गई थी, यहां पर तैनात डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट को हटाकर अन्य जगह अटैच कर दिया है जो कि गलत और आपत्तिजनक है। जिसकी वजह से आपने इस पिछड़े क्षेत्र की मासूम जनता से उसका चिकित्सा का अधिकार छीन लिया है।उन्होंने इन सेंटरों पर तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट का अटैचमेंट तत्काल निरस्त करते हुए उनकी मूल तैनाती में भेजने के आदेश जारी करने को कहा है। खानपुर विधायक

More Stories
महामण्डलेश्वर स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती जी महाराज का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के दिव्य उत्सव के रूप में सम्पन्न
कावड़ मेला प्रारंभ होने से आज तक 01 करोड़ 09 लाख 10 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके
पुलिस मुख्यालय से आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह गुंज्याल पहुंचे हरिद्वार