
हरिद्वार। उत्तराखंड के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के स्थापना दिवस के अवसर पर होमगार्ड जवानों के मानसिक एवं अन्य समस्याओं के निवारण हेतु 6 दिसंबर 2022 को पहल android.app का प्रारंभ किया गया था इस संबंध में पहल को, बोधगम्य बनाए जाने एवं होमगार्ड स्वयं सेवकों के मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत एक कार्यशाला का आयोजन हरिद्वार सेक्टर 5 सम्मेलन केंद्र में किया गया, जिसमें हरिद्वार जिले से कुल 400 होमगार्ड जवानों व उनके अवैतनिक अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें होमगार्ड जवानों के 100 की संख्या में चार ग्रुप बनाए गए थे ।
कार्यशाला में होमगार्ड जवानों ने कार्य क्षमता में सुधार एवं वृद्धि करने के संबंध में अपने विचार रखे l इसके अलावा जवानों ने कई तथ्य भी कार्यशाला में मनोचिकित्सक के सामने रखे, जिनके सवालों का समाधान उन्होंने कार्यशाला में किया ।

More Stories
बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस भवन का घेराव किया
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कप्तान नवनीत सिंह ने लिया संज्ञान, हरिद्वार पुलिस का कड़क वार