संजीवनी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, में प्रधानमंत्री आयुष जन आरोग्य योजना एवं गोल्डन कार्ड धारकों का निशुल्क इलाज किया जाएगा:देशराज कर्णवाल

हरिद्वार।
झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के सहरनीय प्रयासों से झबरेड़ा डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर का आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक तथा भाजपा उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी एवं सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ने संयुक्त रुप से फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
यह कोविड-19 केयर सेंटर संजीवनी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, इकबालपुर में स्थित है जहां पर कोरोना के मरीजों का इलाज किया जा सकेगा विधायक देशराज कर्णवाल ने बताया कि इस कोविंड केयर सेंटर के खुलने से विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कोरोना का इलाज कराने की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो पाएगी अभी इस कोविड केयर सेंटर की शुरुआत 20 बेड़ों के साथ की गई है। आवश्यकतानुसार बेड़ों की संख्या 100 अथवा 150 तक किए जाने का प्रयास किया जाएगा
इस कोविड-19 सेंटर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अतुल आयुष जन आरोग्य योजना एवं गोल्डन कार्ड धारकों का निशुल्क इलाज किया जाएगा तथा अन्य मरीजों का इलाज उत्तराखंड सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर किया जाएगा। वहा पर कोविड-19 सेंटर 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहेगी ऑक्सीजन तथा खून की जांच एक्सरे आदि की सुविधा क्षेत्र के लोगों को मिलेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार, वैजयंती माला कर्णवाल, पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह, डॉ गौरव चौधरी, आदेश सैनी, मंडल अध्यक्ष झबरेड़ा सुबोध शर्मा, सुशील त्यागी, इंजीनियर करण सिंह सैनी, राजवीर चेयरमैन, मनोज मोगा एडवोकेट, बृजेश कुमार आदित्य सतीश नागर जितेंद्र सैनी ,नाथीराम शर्मा, हर्बल दिन बंसल डॉक्टर रमन गुप्ता तथा विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा एवं संजीवनी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के समस्त ट्रस्टी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
प्रेमनगर आश्रम के स्वयंसेवक उतरे स्वच्छता अभियान में, बंद गंगा से हटाया सैकड़ो क्विंटल कूड़ा
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
मुख्यमंत्री हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल