
देहरादून।
दून के खुड़बुड़ा में एक कॉम्प्लेक्स की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस और फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से लाखों रुपए के बिजली के उपकरण जलकर राख हो गए।
खुड़बुड़ा चौकी के पास सरल कॉम्प्लेक्स में कई दुकानें हैं। इसी कॉम्प्लेक्स में नरेश गुप्ता की ब्लू लाइन डिस्ट्रीब्यूटर नाम से दुकान है। जिसमें होलसेल के लिए बिजली के उपकरण भरे हुए थे। देर रात 10 बजे नरेश गुप्ता की दुकान से धुआं निकलता देख आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने नरेश गुप्ता और पुलिस को आग लगने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। चौकी खुड़बुड़ा प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि आग लगने से नरेश गुप्ता की करीब पूरी दुकान जल गई है। आग से लाखों रुपए के बिजली के उपकरण जलकर राख हो गए हैं। आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि
होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक : मुख्यमंत्री
परमार्थ त्रिवेणी पुष्प, प्रयागराज में भगवान श्री जगन्नाथ जी प्राण-प्रतिष्ठा पूर्णाहुति समारोह संपन्न