
हरिद्वार।
कोरोना काल में दिन रात लोगों को मदद पहुंचा रहे प्रसिद्ध समाजसेवी एवं विश्व हिंदू संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार द्वारा अब कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अपने संसाधनों से वैन चलवा कर जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों के घर-घर पहुंचकर कोरोना वैक्सीन लगवाई जा रही है।
आज भूपेंद्र कुमार ने श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन कनखल, कुष्ट आश्रम चंडी घाट एवं कुमार धर्मशाला ज्वालापुर में वन के माध्यम से लोगों को वैक्सीन लगवाई। भूपेंद्र कुमार द्वारा यह अभियान टीम जीवन और स्वास्थ्य विभाग की मदद लेकर चलवा जा रहा है। जिसके तहत आज बड़ा अखाड़ा उदासीन पहुंचकर साधु-संतों को वैक्सीन लगवाई।
इस मौके पर अखाड़े के कोठारी महंत दामोदर दास महाराज द्वारा भूपेंद्र द्वारा चलाई जा रही इस समाज सेवा की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भूपेंद्र कुमार ने जरूरतमंदों और गरीबों की भरपुर सेवा की है और अब उनके द्वारा घर-घर पहुंचकर बुजुर्ग लोगों को वैक्सीन लगवाई जा रही है, जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं उन्होंने उन्हें यूं ही बढ़-चढ़कर समाज की सेवा करने का आशीर्वाद दिया।

More Stories
उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने हरीश अधिकारी
अधिकारी उद्योग बन्धुओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें: शाशनी
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना