
देहरादून।
उत्तराखंड में 18 वर्ष से ऊपर वालों के लिए वैक्सीन का संकट खत्म हो गया है। गुरुवार को 1.19 लाख वैक्सीन पहुंच गई। वैक्सीन को सभी टीकाकरण केंद्रों के लिए बांट भी दिया गया। लंबे समय से राज्य में 18 प्लस वालों का वैक्सीनेशन अभियान ठप पड़ा था। वैक्सीन न होने के कारण युवाओं को टीकाकरण केंद्रों से वापस लौटना पड़ रहा था। राज्य ने केंद्र को 1.83 लाख वैक्सीन का एडवांस ऑर्डर किया था। बावजूद इसके वैक्सीन नहीं पहुंच पा रही थी। गुरुवार को जाकर ये कमी दूर हुई। अब सभी टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीनेशन अभियान शुरू होगा। राज्य में 45 प्लस का वैक्सीनेशन अभियान पहले ही से सुचारु रूप से चल रहा है। असल दिक्क्त 18 प्लस वालों के अभियान में आ रही थी। शुक्रवार से अभियान पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ का बड़ा कदम: ‘हिमाला जल’ के साथ पेयजल कारोबार में नई शुरुआत
कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया कांवड़ पटरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण
विकासखंड मुख्यालय रुड़की में जन जन की सरकार जन जन के द्वार सेवा पखवाड़ा शिविर का किया गया आयोजन