
हरिद्वार।
प्रेस क्लब हरिद्वार के नेतृत्व में अध्यक्ष राजेन्द् नाथ गोस्वामी व महासचिव राजकुमार के साथ कई पत्रकार यूनियनों के पदाधकिारियों ने उत्तराखंड के सीएम को समाचार पत्रों के नवीनीकरण व नई सूचीबद्धता के सम्बंध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन प्रदान करने वालों में प्रेस क्लब पदाधिकारियों के साथ नेशनल यूनियन ऑफ जनर्लिस्ट्स(ई) जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, महामंत्री जयपाल जी, एनयूजे(ई) जिलाध्यक्ष बालकृष्ण शास्त्री व महामंत्री संजीव शर्मा एनयूजे उत्तराखंड के प्रदेश संरक्षक श्री त्रिलोक चंद्र भट्ट व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से जिलाध्यक्ष श्री संजय आर्य व महामंत्री अमित कुमार का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल सीएम तीरथ सिंह रावत से सीसीआर में मिला व पत्रकारों की समस्या से अवगत कराया व मांगों का ज्ञापन प्रेषित किया।

More Stories
खरना, तप, पवित्रता, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आत्मशुद्धि का दिव्य पर्व
ट्रेड यूनियन नेताओं ने की श्रमिक नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किया रात्रिभोज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दिखी देवभूमि की समृद्ध लोकसंस्कृति