
हरिद्वार। केंद्र सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र के सहकारिता एवं विकास राज्य मंत्री बी.एल.वर्मा के जिला कार्यालय पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और जनपद सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के साथ ही जनपद की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक स्थिति व महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
भारत सरकार के पूर्वोत्तर राज्य सहकारिता एवं विकास मंत्री बी एल वर्मा ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष पहुंचकर वर्चुअल माध्यम से जुड़कर, प्रधानमंत्री द्वारा ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभा किया।
इस अवसर पर जिला मुख्यालय पहुंचने पर सी डी ओ प्रतीक जैन, एआर को–ऑपरेटिव पुष्कर सिंह पोखरिया, बीजेपी जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, रुड़की भाजपा अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति व लव शर्मा ने पुष्पगुच्छ दे कर श्री वर्मा का स्वागत किया।

More Stories
सी-प्लेन का तीसरे दिन टिहरी झील में सफल ट्रायल
जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना (Self Enumeration) को बढ़ावा देने हेतु नोडल अधिकारी नामित
टिहरी जनपद के विकासखंड घनसाली के ग्राम गेंवाली पुल निर्माण में लापरवाही पर सख्त एक्शन, डीएम ने की जांच टीम गठित