
हरिद्वार ।
थाना कनखल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी बस में अचानक आग लगने से बस जलकर खाक हो गई है ।आग इतनी भीषण थी कि मिनटों में ही बस जलकर खाक हो गई है ।बस के ड्राइवर ने बताया कि वह सुबह बस को लेने के लिए पहुंचा था, जो हरिराम इंटर कॉलेज के सामने खड़ी थी, उसने बस को स्टार्ट करना चाहा तो बस में शार्ट सर्किट हो गया , देखते ही देखते बस आग का गोला बनकर जलकर खाक हो गई ,ड्राइवर ने भागकर अपनी जान बचाई ,मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

More Stories
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, सड़कों एवं मेला भूमि के समतलीकरण कार्यों का मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण
कुंभ से पहले हरिद्वार में तारों का जंजाल होगा खत्म
वैश्विक मंचों पर सनातन संस्कृति की ध्वजा फहराकर परमार्थ निकेतन लौटीं डॉ. साध्वी भगवती सरस्वती जी