हरिद्वार:
जिलाधिकारी सी0 रविशंकर को मंगलवार को टी0सी0पी0एल0 पैकेजिंग कम्पनी, सिडकुल हरिद्वार ने कैंप कार्यालय रोशनाबाद में 10 हजार फेस शील्ड, पांच हजार मास्क तथा 10 किलो क्षमता के 25 आक्सीजन के सिलेण्डर सीएसआर मद से जन कल्याणार्थ भेंट किए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सिडकुल की कंपनियां जिस तरह से सहयोग कर रही हैं, वह सराहनीय है। उनका यह सहयोग स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी में काफी मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि अभी हमें आक्सीजन सिलेण्डर आदि जो भी सामग्री प्राप्त हो रही है, हम उन्हें सुदूर ग्रामीण इलाकों के कोविड अस्पतालों में पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा तीसरी लहर की जो बात कही जा रही है, उसके लिये भी हम पूरी तैयारी कर रहे हैं।

आर.एम. सिडकुल गणपति सिंह रावत ने कहा कि हमारे आग्रह पर औद्योगिक संस्थाएं आगे आकर और बढ़-चढ़कर प्रशासन का सहयोग कर रही हैं। कोरोना जैसी महामारी के संकट से लड़ने के लिए औद्योगिक इकाइयां हर सम्भव मदद करने को हर वक्त तैयार हैं तथा समय-समय पर जरूरत के हिसाब से उपयोगी वस्तुओं, दवाओं, खाद्य सामग्री के साथ ही कई अन्य तरह से मदद करती चली आ रही हैं और आगे भी जरूरत के हिसाब से सहयोग करती रहेंगी।
जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर ने कंपनी द्वारा किए गए इस सहयोग की सराहना करते हुये आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर टी0सी0पी0एल0 के उपाध्यक्ष आॅपरेशन ललित कुमार विजयवर्गीय, एच.आर मैनेजर अमित कुमार पाण्डे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए