August 25, 2026

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश चावला ने नये पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे

काशीपुर  :

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश चावला ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की सूची जारी कर नये पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की विजय के लिए जनसंपर्क में जुट जायें और पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने सांगठनिक रूप से उधम सिंह नगर को दो जिलों खटीमा और काशीपुर में बांटा है। जिलाध्यक्ष काशीपुर मुकेश चावला ने कहा कि प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया व प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली की संस्तुति के बाद सभी पदाधिकारी मनोनीत किये गये हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में काशीपुर जिले की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित है।

You may have missed