
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से सचिवालय में शैक्षिक भ्रमण पर उत्तराखंड आए सीआरपीएफ के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की | मुख्य सचिव तथा सीआरपीएफ के प्रशिक्षु अधिकारियों के मध्य राज्य में आपदा प्रबंधन, सीमांत गांवो में विकास कार्य और राज्य में संचालित विकास योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई |
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने और आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में राज्यों की सहायता में सीआरपीएफ की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है | देशव्यापी उपस्थिति के साथ, राज्य पुलिस के साथ सहयोग करते हुए, विभिन्न परिस्थितिजन्य मांगों के साथ तेजी से समायोजन करने की इसकी उल्लेखनीय क्षमता ने सीआरपीएफ को व्यापक रूप से स्वीकृत बलों में से एक होने की प्रतिष्ठा प्रदान की है।
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी |

More Stories
कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए नारसन बॉर्डर प्रवेश द्वार से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाई गई रंगीन एलईडी लाइटें
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक कांवड़ की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा का जायजा लेने बैरागी कैंप पार्किंग स्थल जीरो ग्राउंड पर देर रात्रि पहुंचे
दिनांक 07-08-26 को समय साय 1800 बजे तक 44 लाख 38 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके