
हरिद्वार।
जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर के निर्देशों का पालन करते हुए डेगू के विरूद्ध अभियान के अन्तर्गत नगर निगम हरिद्वार के कई क्षेत्रों तथा नगर निगम रूड़की के समस्त वार्डों में पेटी स्प्रे का कार्य कराया गया तथा वार्ड नम्बर 16,17 एवं 18 में टाइफून मशीन से स्प्रे कराया गया।

पिरान कलियर में होटल अप्सरा एवं रेस्टोरेंट में डेंगू का लार्वा नष्ट करने के लिये अभियान चलाया गया। इसके अलावा नगर पंचायत झबरेड़ा के तेलियान, हरिजनान, खन्दक, नई मण्डी, छावनी, गढ़ीबहार, गडरियान, कहारान, जुल्हायान आदि में डेंगू रोधी कार्यवाही
डेंगू का लार्वा पनपने की सम्भावित जगहों पर कीटनाशक छिड़काव तथा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया, ताकि जनपद को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से मुक्त किया जा सके।

More Stories
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर शाम आरती तक लगभग 38 लाख 90 हजार श्रृद्धालुगण द्वारा हर की पैड़ी एवं विभिन्न घाटों पर स्नान कर अपने-अपने गंतव्यों को प्रस्थान कर चुके/रहे
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता का कार्यक्रम बहादराबाद में आयोजित