October 22, 2026

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री धामी के प्रतिनिधि के तौर पर पायलट बाबा के आश्रम पहुॅचकर बाबा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये

हरिद्वार  – जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के तौर पर पायलट बाबा के आश्रम पहुॅचकर परम पूज्य महामण्डलेश्वर पायलट बाबा के संसार को छोड़कर देवलोक गमन पर शोक संवेदना प्रकट की और बाबा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। जिलाधिकारी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि बाबा के जल्दी देवलोकगमन से मन व्यथित है। उन्होंने कहा कि यह पूरे संत समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
इस दौरान जूना अखाड़े के श्रीमहन्त वरिष्ठ सन्त हरिगिरी जी महाराज, सभापति प्रेमगिरी जी महाराज, पायलट बाबा की शिष्या चैतना गिरी, श्रद्धा गिरी, जूना अखाड़े के सचिव महेशपुरी, शैलेन्द्र गिरी जी महाराज, निंरजनी अखाड़े महाराज बलवीर गिरी, अखाड़ों के सन्त, प्रतिनिधि, श्रद्धालु, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एसपी स्वतंत्र कुमार ने भी श्रद्धांजलि दी।

You may have missed