October 26, 2024

कांग्रेश एक मुद्दाविहीन पार्टी है: सुरेश राठौर

हरिद्वार।

बढ़ते डीजल पेट्रोल के दामों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्तराखंड में धरना प्रदर्शन कर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया

ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए कहा है कांग्रेश एक मुद्दा विहीन पार्टी है है वह जनता को अपने मुद्दे से बढ़ाना चाहती हैं। आज पूरे देश में कोरोना महामारी से त्राहि मची हुई है और कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार मिलकर देश के लिए लोगों को संकट से बचाने में जुटी हुई है जबकि इस महामारी में कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता या एक भी नेता लोगों की मदद करने के लिए क्षेत्र से बाहर नहीं निकला।

भारतीय जनता पार्टी और स्वयं सेवक संघ से जुड़े लोग आपदा में गांव-गांव जाकर लोगों की मदद करने का काम किया है। कांग्रेश उनको भी मुद्दे से भटकाने जा रही है।