June 14, 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधानसभा की नेता इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि दी

हरिद्वार।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधानसभा की नेता इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि दी गई और भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना मांगी । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उन्हें बड़ी बहन का दर्जा दे सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। वही प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक में भी इंदिरा जी को अपनी बड़ी बहन मानकर मां गंगा से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा कहा गया ‘इंदिरा बहन जी ने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में कई पदों को सुशोभित किया और विधायिका के कार्य में पारंगत हासिल की। उनका जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति भी है। स्व० इंदिरा जी के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’

You may have missed