
देहरादून,।रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित राष्ट्रीय सरस मेले के तीसरे दिन आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वहीं आयोजित दस दिवसीय सरस मेले में देर सायं लोक गायक नरेश बदशाह के गीतों ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। राज्य सरकार की यह एक अच्छी पहल है कि सरस मेले के जरिये स्वयं सहायता समूहों को अपने स्टालों के लिए बेहतर मंच प्रदान हो रहा है।
सरस मेले में विभिन्न राज्यों से पहली बार उत्तराखंड आए स्वयं सहायता समूह ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार उत्तराखंड में अपना स्टाल लगाया है ।इससे पहले वह अन्य राज्यो में आयोजित मेलो में अपने स्टाल लगा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों के भांति उन्हें उत्तराखंड में भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। स्वयं सहायता समूह द्वारा इस आयोजन के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया।

More Stories
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में शहर से लेकर देहात तक जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है सख्त चेकिंग अभियान
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने आज रविवार को चलाया सत्यापन अभियान
जनजातीय संस्कृति,परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव खटीमा में बिखरे संस्कृति के रंग, जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश