
हरिद्वार।
नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के तत्वावधान में “7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम” युवा मंडलों द्वारा कोरोना महामारी की वजह से वर्चुअल मोड पर मनाया गया।
कार्यक्रम का को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी हिमांशु सिंह ने कहा कि,”वर्तमान परिद्रश्य में योग एवं आयुर्वेद सम्पूर्ण मानव जाती के लिए वरदान सिद्ध हुए है , सभी युवाओं को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए तभी भारतवर्ष के पुनः विश्वगुरु बनने का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा ।
कार्यक्रम में योगाचार्य सागर सैनी ने योग, ध्यान, एवं आसनों की क्रियाएं कराई कहा कि सभी को दैनिक जीवन मे योग को अपनाकर सभी को अनुलोम विलोम, कपालभाती, और भस्त्रिका प्राणायाम प्रतिदिन करना चाहिए। इन्हें करने से अनिद्रा, माइग्रेन, और मस्तिष्क में होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं और शीर्षाशन, पद्मशन, ताड़ाशन, सूर्य नमस्कार का अभ्यास प्रतिदिन करने से शारिरिक विकास में लाभ मिलता है।
इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण जनपद से लगभग 1278 युवा जुड़े थे |

More Stories
श्रीलंका: इतिहास, बौद्ध विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम
भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का पर्व है; शिवरात्रि महापर्व: स्वामी रामभजन वन
शेयर बाज़ार में पैसे कैसे कमाएँ?