October 22, 2026

वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रमों के आयोजन के सम्बन्ध में

पिथौरागढ़।सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 23 मार्च, 2025 को जनपद मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘जन सेवा’ थीम पर बहुद्देशीय शिविरों एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियों के सम्बन्ध में एक बैठक जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई l

जनपदों में चिकित्सा शिविर एवं बहुद्देशीय शिविर का आयोजन जायेगा l जिला अधिकारी ने माना कि राज्य सरकार द्वारा जनपद में जन सेवा की विशेष उपलब्धियां तथा जनसहभागिता सुनिश्चित करने हेतु इसका आयोजन रामलीला ग्राउंड, पिथौरागढ़ में किया जाएगा l जिलाधिकारी ने इस कार्यक्रम में जनपद के सभी अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं जनता से प्रतिभाग करने का अनुरोध किया हैl उन्होंने माना कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से प्रशासन को जनता से डायरेक्ट संवाद करने तथा राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार कर उनका फीडबैक लेने का भी अवसर मिलता है जिससे जनता के मन में प्रशासन की प्रति विश्वास बढ़ता है।

24 मार्च से दिनांक 30 मार्च 2025 तक जन सेवा थीम पर प्रत्येक विधानसभा ब्लाक स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिवरो का आयोजन होना है, उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न स्थान पर कैंप लगाकर जन सेवा को बढ़ावा दिया जाए l उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र / ब्लॉक मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तिथि निश्चित कर बहुद्देशीय शिविरों के आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिकतम जन सहभागिता सुनिश्चित हो सके तथा आमजन को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।

23 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मा० सांसदगण/मा० विधायकगण सम्मानित जन प्रतिनिधियों एवं पत्रकारो को भी आमंत्रित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त बैठक में राज्य दर्जा मंत्री गणेश भंडारी नगर निगम महापौर कल्पना देवलाल भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी जिला महामंत्री राकेश देवलाल जिला उपाध्यक्ष इंदर लुंठी अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह परियोजना प्रबंधक डीआरडीए आशीष पुनेठा आदि समस्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

You may have missed