September 8, 2024

राहुल गांधी की हर सीट पर नजर, 2022 में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनेगी:दिनेश कौशिक

रुड़की(सलमान)।

पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान रुड़की जिले की पांच विधानसभाओं के प्रभारी रविशंकर ने कहा कब तक के हुए सर्वे में यह बात सामने आई है कि
सही टिकट का वितरण न होने के कारण कांग्रेस कांग्रेस को हराती है। उन्होंने कहा कि किसी बाहर के व्यक्ति को टिकट नही दिया जायेगा। स्थानीय और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की हर सीट पर नजर है और 2022 में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनेगी। कहा कि जिसे भी पार्टी टिकट दे उसे पूरी मेहनत के साथ कार्यकर्ता जिताएं। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनके मन की बात और शिकायतें सुन रहे हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता की बात को हाईकमान तक पहुंचाएंगे। महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि हाईकमान जिसे भी टिकट देगा रुड़की का प्रत्येक कार्यकर्ता उसके साथ जी जान से मेहनत कर जिताने काम करेगा। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने रुड़की विधानसभा से अपनी दावेदारी जिला प्रभारी के सामने पेश की उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान उन पर विश्वास जताते हुए टिकट देगा तो वह रुड़की विधानसभा की सीट कांग्रेस की झोली में डालने काम करेंगे उन्होंने कहा कि अगर पार्टी किसी और पर भी विश्वास बताती है तो वह उसके साथ पूरे समर्पण भाव से कार्य करेंगे। एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने कहा अब प्रत्येक कार्यकर्ता को गुटबाजी समाप्त करते हुए केवल कांग्रेस को जिताने का कार्य करना होगा। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी से मांग की कि कम से कम 20 साल पुराने कार्यकर्ता को ही टिकट मिलना चाहिए पार्टी में आए किसी नए व्यक्ति को टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने की। वही पूर्व ग्राम प्रधान अकरम अहमद ने कहा कि पिरान कलियर में भी मेरे द्वारा लोगों से मीटिंग की जा रही है और प्रदेश में 2022 चुनाव में कोंग्रेस पार्टी की सरकार बनाने की पुरजोर मेहनत की जा रही है उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार की तानाशाही हर व्यक्ति भलीभांति जानता है भ्र्ष्टाचार भी चरम पर है। इसी अवसर पर रकम सिंह, सुभाष सरीन, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी, बिट्टू पंडित, रवि चौधरी, प्रमोद भटनागर, मंजू कश्यप, मसूद हसन, सरफराज, भूषण त्यागी, आशीष सैनी, पंकज सोनकर, पूर्व चेयरमैन राव अफजल, रवि त्यागी, अफजल खान, कादिर, भूपेंद्र दीवान, सुशील कश्यप, उमेद गाजी श्यामसिंह नागियांन रहीश अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।