October 18, 2024

भाजपा विधायक दल की बैठक कल, सतपाल महाराज बन सकते हैं उत्तराखंड के मुख्यमत्री

देहरादून

भाजपा के विधायक दल की बैठक शनिवार को होगी। भाजपा के विधायक दल की बैठक शनिवार को पार्टी मुख्यालय में लगभग 4 बजे होगी। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने ये जानकारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में लगभग 4 बजे ये बैठक होगी। सभी विधायकों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए पार्टी की ओर से दूरभाष पर सूचना दी गई है।

नरेंद्र तोमर शनिवार सुबह पर्यवेक्षक के रूप में देहरादून पहुंच रहे हैं। शनिवार शाम बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सतपाल महाराज की मुख्यमत्री के पद के लिए पैरवी की है। नरेंद्र तोमर कल सुबह पर्यवेक्षक के रूप में देहरादून पहुंच रहे हैं।