September 8, 2024

कांग्रेस में ही सभी वर्गों का हित सुरक्षित: शशी झा

गीता शुक्ला अध्यक्ष और लता पंवार महासचिव मनोनीत

हरिद्वार।

महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शशी झा ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कांग्रेस के साथ जुड़कर गरीबों के हितों की लड़ाई को मजबूत करने का आग्रह किया । सरिता शर्मा के निवास स्थान पर महिला कांग्रेस की महानगर कार्यकारिणी के विस्तार के लिए आयोजित की गई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव शशि झा ने यह बात कही।
प्रदेश सचिव नलिनी दीक्षित ने भी कांग्रेस को सभी वर्गों की हितेषी पार्टी बताया। बैठक में महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अन्जु मिश्रा ने अपनी कार्य करणी का विस्तार करते हुए वार्ड 45 सुभाष नगर से गीता शुक्ला को वार्ड अध्यक्ष व लता पंवार को महासचिव पद पर नियुक्त किया।इस अवसर पर अनिता व कुमारी पल्लवी शर्मा ने भी अपने साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली।