👮♂️ सड़क दुर्घटना की सूचना पर हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्यवाही
आज चंडी चौक पर एक राहगीर द्वारा सूचना दी गई कि चंडी रोपवे के पास एक व्यक्ति दुर्घटना में घायल हो गया है। सूचना मिलते ही हॉक-02 में नियुक्त हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह व कांस्टेबल वसीम खान द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया गया।
घायल व्यक्ति की पहचान रणजीत सिंह, निवासी गली नंबर 06, कांगड़ी श्यामपुर के रूप में हुई, जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु 108 एम्बुलेंस द्वारा जी.डी. अस्पताल भिजवाया गया।
घटना स्थल पर मौजूद उनके वाहन को उनके भांजे प्रशांत सिंह पुत्र अनुज कुमार सिंह, निवासी कांगड़ी श्यामपुर के सुपुर्द किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिशवरानंद एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष श्री हेमन्त द्विवेदी ने भेंट की
स्कूलों की छुट्टी के समय हरिद्वार पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान
जन्माष्टमी एवं आगामी त्योहारों के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी नवनीत सिंह गंभीर