
हरिद्वार।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए आप पार्टी की पूर्व जिलाअध्यक्ष हेमा भण्डारी ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए राज्य सरकार के इंतजामो को नाकाफी बताते हुए निंदा की औऱ जल्द से जल्द प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री की नियुक्ति की मांग की। हेमा भण्डारी ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। ऐसे में प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्री जैसा अहम पद रिक्त होना वर्तमान डबल इंजन सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। आज पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का क्या हाल है यह किसी से भी छुपा नही है। 05 दिन पूर्व ही 150 बेड के बेस अस्पताल का उद्घाटन स्वयं मुख्यमंत्री एवम बाबा रामदेव ने किया था उस वक़्त बड़े-बड़े दावे बाबा रामदेव द्वारा किये गए थे। परंतु 05 दिन बीत जाने पर भी वहाँ वेल्टीनैटर की सुविधा न हो पाना सरकार व बाबा रामदेव के दावों की पोल खोलता है। निजी अस्पताल मनमाने शुल्क वसूल रहे हैं। एम्बुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाज़ारी हो रही है। अस्पतालों में बेड खाली नही हैं। सरकार द्वारा दिये गए हेल्पलाइन नम्बरों पर फ़ोन नही उठ पाता। परिजन अपने मरीजो को लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल की दौड़ लगा रहे हैं। अधिकारियों के ऊपर ही पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं डाल दी गयी हैं। सरकार यदि वाकई प्रदेश की जनता के प्रति जरा भी गंभीर है तो जल्द से जल्द स्वास्थ्य मंत्री की नियुक्ति की जाए ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गति लाई जा सके।

More Stories
ड्रग्स को ना, उज्ज्वल भविष्य को हां, ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन का संकल्प
आगामी कुंभ मेला एवं चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार द्वारा खुफिया तंत्र विभाग के कार्य क्षेत्र में किया बड़ा बदलाव
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति