
हरिद्वार।
कोरोना महामारी के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हरिद्वार पुलिस का मिशन हौसला जारी है, पुलिस द्वारा लोगों को लगातार मदद पहुंचाई जा रही है, आज थाना झबरेड़ा पुलिस ने बीमार रमेश के घर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाकर उसकी मदद की, वही ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग विजयलक्ष्मी को ई रिक्शा में ले जाकर वैक्सीन लगवाई, वही मंगलौर पुलिस ने निर्धन और जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री बाटी, सिविल लाइन कोतवाली रुड़की ने सेंट जोसेफ अस्पताल के सहयोग से 50 परिवारों को राशन किट का वितरण किया, हरिद्वार पुलिस इस विपत्ति की घड़ी में दिन रात लोगों की मदद कर रही है, पुलिस के इस रूप की लोग सराहना भी कर रहे हैं।

More Stories
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
एसएसपी हरिद्वार द्वारा 76 पुलिस कर्मियों का किया स्थानांतरण
चैकिंग के दौरान हरिद्वार पुलिस को बड़ी कामयाबी