September 8, 2024

एनयूजे-आई  रुड़की के तहसील अध्यक्ष बने अरुण कुमार

हल्द्वानी।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट-इंडिया की उत्तराखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी के द्वारा रुड़की के वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार को रुड़की इकाई का तहसील अध्यक्ष मनोनित किया गया है। एनयूजे-आई के राष्टीय उपाध्यक्ष राम चन्द्र कन्नौजिया, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय तलवार, प्रदेश उपाध्यक्ष काशीराम सैनी की संतुति पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जोशी के द्वारा श्री कुमार को उक्त जिम्मेदारी से नवाजते हुये उन्हें शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी के विस्तार के निर्देश दिये है। श्री कुमार को बधाई देने वालो में एनयूजे-आई को एनयूजे-आई के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय तलवार, उपाध्यक्ष गिरीश रंजन तिवारी, काशीराम सैनी, प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार त्यागी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम चंद्र कनौजिया, प्रांतीय वित्तीय सलाहकार सरोज आनंद जोशी, प्रांतीय संरक्षक तारा चन्द्र गुर्रानी, अविकल थापियाल, कुमायूँ मण्डल अध्यक्ष दिनेश जोशी, मंडल उपाध्यक्ष नवीन जोशी, कुमाऊं मंडल महामंत्री भगवान सिंह गंगोला, कुमायूँ मण्डल सचिव हरीश भट्ट, मनोज लोहनी, कुमाऊं मण्डल प्रवक्ता डॉ.ज़फर सैफ़ी, नैनीताल जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कपिल, महिला जिला उपाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, जिला महामंत्री नवीन पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष अजय चौहान, जिला सचिव अनुराग वर्मा, जिला कार्यालय सचिव गोपाल जोशी, हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष सैय्यद नावेद, नैनीताल नगर अध्यक्ष अफ़ज़ल हुसैन फौजी, रामनगर अध्यक्ष गिरीश पांडे, महामंत्री चंद्रशेखर जोशी, सितारगंज नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा, महामंत्री आशीष पांडे, हल्द्वानी से मनोज कुमार पांडेय, गिरीश जोशी, अजय चौहान, सुशील शर्मा, प्रवीण चौपड़ा, कैलाश जोशी, शरद पांडे, त्रिलोक सिंह बिष्ट, लालकुआं से ओपी अग्निहोत्री, मोहन जोशी, दलीप गाड़ियाँ सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्य शामिल है।