*स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान*
हरिद्वार। जनपद को साफ सुथरा रखने एवं पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शासन के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डॉ गम्भीर सिंह तालियान ने अवगत कराया है कि पर्यावरण मित्रो द्वारा आज गऊ घाट,सुभाष घाट,जून अखाड़ा मार्ग अपर रोड एवं श्री प्रेम प्रकाश घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
जिला प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि आदर्श युवा समिति एवं जिला प्रबंधन के टीम द्वारा विश्वकर्मा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया।


More Stories
परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान