
हरिद्वार।
अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने कहां की हरेला पर्व हमारी संस्कृति का पर्व है। इस दिन हमें सभी एक वृक्ष लगाने का संकल्प लेना चाहिए और वृक्ष लगाने के उपरांत उसके संरक्षण एवं संवर्धन का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।
हरेला पर्व पर एडीएम केके मिश्रा ने पांडेवाला स्थित गुघाल मन्दिर में वृक्षारोपण लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानव का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। वृक्षों के अभाव में वातावरण दूषित हो गया है। वातावरण में ऑक्सीजन की कमी हो गई है। ऑक्सीजन प्राप्त करने का सबसे अच्छा और सस्ता साधन पेड़ पौधे हैं। हमारी संस्कृति में भी प्रकृति संरक्षण का संदेश छिपा हुआ है। इसी लिए हरेला पर्व मनाया जाता है। इस पर्व की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब सभी लोग मिलकर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लें।

More Stories
सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त: मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां