October 22, 2026

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भुस्कलन की बड़ी घटना हुई

हिमाचल के मुख्यमंत्री के अनुसार 50 से 7 लोग मलबे में फंसे

बुधवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भुस्कलन की बड़ी घटना हुई है, जिसमें ट्रक, बस सहित चार वाहन दबने की सूचना है । हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ से उत्तराखंड के हरिद्वार जा रही एचआरटीसी की बस चट्टानों के गिरने के कारण हादसे का शिकार हो गई है। हिमाचल के मुख्यमंत्री ने बताया कि 50 से 7 लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। सेना, एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे हुए हैं। अब आईटीबीपी ने रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है। अब तक 10 लोगों को रेस्क्यू और 4 लोगों के शव बरामद किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से फोन पर बात करके वहां के हालात के बारे में जाना। साथ ही उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

You may have missed