सुरेन्द्र bokadia




देहरादून।
शासन द्वारा देर शाम आईएएस और पीसीएस 63 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं, वीके कृष्ण कुमार को अपर गृह सचिव से हटाकर पुलिस मुख्यालय पैतृक विभाग भेजा गया है ।राम जी शरण को सचिव जिला विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है हरवीर सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन नैनीताल और सचिव जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, मोहन सिंह बर्निया को सचिव देहरादून मसूरी प्राधिकरण बनाया गया है, पंकज उपाध्याय को नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी बनाया गया है, सुंदरलाल सेमवाल को परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार की जिम्मेदारी मिली है, अंशुल सिंह को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की बनाया गया है गोपाल सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्ट्रेट अल्मोड़ा बनाया गया है, विजय नाथ शुक्ल, संगीता कनौजिया और वैभव गुप्ता को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है,प्रत्यूष सिंह को विशेष भूमि अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है, अवधेश कुमार सिंह को हरिद्वार नगर का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है इसके अलावा अन्य कई अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश