हरिद्वार।
रुड़की गंग नहर पुल स्थित चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के अनावरण के मौके पर बीजेपी द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, मेयर गौरव गोयल और बीजेपी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच पर स्वागत का कार्यक्रम चल ही रहा था कि तभी मंच पर चढ़कर झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के प्रतिनिधि सतीश शर्मा ने जमकर हंगामा काटा। उन्होंने मेयर गौरव गोयल के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की।
दरअसल मूर्ति स्थल पर जो पत्थर लगाया गया है उसमें सभी विधायको के नाम लिखे जाने की सहमति थी लेकिन बाद् में उसमे से नाम मेयर ने हटवा दिया। ऊसी लेकर विधायक देशराज कर्णवाल प्रतिनिधि सतीश शर्मा ने मंत्री और पदाधिकारियों के सामने जमकर हंगामा किया।
यह तो मेयर सहाब ही बता सकते हैं कि नाम हटाने के पीछे किसका हाथ है। सतीश शर्मा, उनका आरोप था कि विधायक का पत्थर से नाम का हटाकर मेयर ने अपना नाम लिखवाया है जिसका वह विरोध कर रहे हैं।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश