
रुड़की।
रूडकी की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से एक सितम्बर से गायब युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने हत्या करने वाले उसके प्रेमी अजय सैनी को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसने प्रेमिका की हत्या करना कबूल भी कर लिया है।
बता दे की रूडकी की गंगनहर कोतवाली निवासी एक युवती का अजय सैनी नाम के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अजय पहले से ही शादी शुदा था और युवती तलाक शुदा थी। एक सितम्बर को युवती अपने घर से निकली थी और वापस नहीं आई थी। परिजनों के द्वारा युवती की काफी तलाश की गई थी लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चला पाया था लेकिन उसकी स्कूटी दो सितम्बर को गंगनहर किनारे से बरामद हो गई थी। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की तो पुलिस का शक अजय पर गया जिसके बाद पुलिस ने अजय से सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद अजय ने बताया की वो पहले से ही शादीशुदा है और उसकी प्रेमिका उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। अजय का कहना है की उसने प्रेमिका को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वो नहीं मानी। जिसके बाद वो रात के समय युवती को शादी का झांसा देकर गंगनहर किनारे ले गया जहाँ पर उसने मौका देखकर युवती को गंगनहर में धक्का दे दिया। जिस कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। अब युवती का शव भी गंगनहर से बरामद हो गया है। पुलिस ने अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अजय को कोर्ट में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला