हरिद्वार।
श्री विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी एवं श्री एस0के0 झा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान पूरे हरिद्वार जनपद में तेजी से चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में अट्ठारह वर्ष से ऊपर के 83 प्रतिशत लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगा ली है। उन्होंने 18 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक कोविड-19 की वैक्सीन नहीं लगाई है, वे तुरन्त आगे आकर वैक्सीन लगाना सुनिश्चित करके खुद को, परिवार को तथा समाज को सुरक्षित रखने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि दवाई भी तथा कड़ाई भी, यह वक्त की मांग है। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 की संभावित दूसरी लहर को देखते हुये कोविड-19 की वैक्सीन लगाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के टीके हर जगह उपलब्ध हैं। इसके लिये जनपद के हर क्षेत्र में वैक्सीनेशन केन्द्र बनाये गये हैं, जहां कोविड-19 के टीके निःशुल्क लगाये जा रहे हैं तथा वैक्सीन की कहीं कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने में सहयोग करना जनहित का कार्य है।

More Stories
मुख्यमंत्री से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पर केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में एक निजी होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया