हरिद्वार।
मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार श्री सौरभ गहरवार ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय ग्रामीण/शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्य मंत्री स्वरोजगार योजना (MSY), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुद्रा लोन योजना, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना के अन्तर्गत स्वरोजगार स्थापना सहित विभिन्न विभागीय स्वरोजगार योजनाओं के ऋण वितरण के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदकों, सम्बन्धित विभागों तथा बैंकों का संयुक्त रूप से स्वरोजगार कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें लाभार्थी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
श्री गहरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 02 सितम्बर 2021 को नगर निगम हरिद्वार, नगर निगम रूड़की, नगर पालिका लक्सर/विकासखण्ड लक्सर (स्थल विकास खण्ड लक्सर) में, 03 सितम्बर 2021 को नगर पालिका मंगलौर, नगर पंचायत लण्ढौरा तथा विकासखण्ड खानपुर में, 06 सितम्बर 2021 को नगर पालिका शिवालिक नगर, विकासखण्ड बहादराबाद में तथा दिनांक 08 सितम्बर 2021 को नगर पंचायत, भगवानपुर/विकासखण्ड भगवानपुर (स्थल विकास खण्ड भगवानपुर) तथा नगर पंचायत पिरान कलियर में ये कैम्प आयोजित किये गये, जिनमें विभिन्न योजनाओं में आवेदन कर स्थानीय लाभार्थियों द्वारा लाभ उठाया गया है।
श्री गहरवार ने आगे बताया कि 10 सितम्बर 2021 को विकासखण्ड नारसन तथा विकासखण्ड रूड़की में एवं 14 सितम्बर 2021 को नगर पंचायत झबरेडा में भी ये कैम्प आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने लाभार्थिंयों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

More Stories
मुख्यमंत्री से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पर केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में एक निजी होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया