हर घर में पसंद किए जाने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा 13 सालों से लोगों को हंसा रहा है। इस शो के सभी कलाकारों ने अपने एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रखा है। इस शो के स्टारकास्ट की बात करें तो सभी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। इसी बीच आज हम आपको शो को लेकर एक बड़ी अपडेट देने जा रहे है जिसे सुनकर शायद आपको जेठाजी के लिए बुरा लग सकता है। शो में बबीता का किरदार निभा रही मुनमुन दत्ता आजकल काफी चर्चे में चल रही है। ईटाइम्स में छपी खबर के अनुसार, बबीता भाभी यानि मुनमुन दत्त ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है।
तस्वीर पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है लेकिन एक शख्स है जिसका कमेंट काफी ज्यादा चर्चे में बना हुआ है। यह कमेंट और किसी का नहीं बल्कि टप्पू का किरदार निभा रहे राज अंदकत का है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह दोनों एक दुसरे को डेट कर रहे है। दोनों एक दूसरे को प्यार भी करते है और कई दिनों से मुनमुन की पोस्ट पर राज के कमेंट इन दोनों की क्लोजनेस की ओर इशारा कर रही है। माना जा रहा है कि दोनों अच्छे दोस्तों से ज्यादा करीब हैं। वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम भी इन दोनों के करीब होने की बात से काफी वाकिफ है। आपको बता दें कि, राज अंदकत 24 साल के हैं वहीं मुनमुन दत्त उनसे 9 साल बड़ी हैं। 9 साल के ऐज गेप के बावजुद दोनों एक दूसरे के साथ है वहीं सूत्रों के हवाले से ईटाइम्स में लिखा गया है कि, इन दोनों के परिवारवालों को भी इनके रिलेशन के बारे में पता है।
More Stories
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर परमार्थ निकेतन से प्रेम, धर्म और सत्य के पथ पर चलने का आह्वान
मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोशियारी ने शिष्टाचार भेंट की