February 13, 2026

जनपद पुलिस कोविड-19 में प्रतिदिन कोरोना पीड़ितों, गरीबों और जरूरतमंदों को मदद पहुंचा रही

हरिद्वार।

हरिद्वार जनपद पुलिस द्वारा कोविड-19  में लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए मिशन हौसला चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रतिदिन कोरोना पीड़ितों, गरीबों और जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर राशन तक उपलब्ध कराया जा रहा है,

हरिद्वार पुलिस आमजन के साथ अपने पुलिसकर्मियों के परिवारों को भी मदद पहुंचा रही है ,आज जसपुर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल अमजद निवासी कोटवान आलमपुर झबरेड़ा थाना पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनकी माताजी का ऑक्सीजन लेवल बहुत कम हो गया है और उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर की तत्काल आवश्यकता है जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष झबरेड़ा रविन्द्र कुमार ने अमजद को तत्काल ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया।