
हरिद्वार।
हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा स्वामी आनंद गिरी का श्यामपुर कांगड़ी स्थित अनाधिकृत आश्रम निर्माण दिनांक 13 मई 2021 को सील किया गया था। एच0आर0डी0ए0 को यह जानकारी मिली थी कि इनके द्वारा उक्त सील बिल्डिंग में निवास किया जा रहा था और उक्त अनाधिकृत बिल्डिंग में विभाग द्वारा लगायी गयी सील को भी क्षतिग्रस्त किया गया है, जिसके बाद जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष, हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण, श्री विनय शंकर पाण्डेय ने सख्त कार्यवाही करते हुए संबंधित अवर अभियन्ता का जवाब तलब किया तथा उक्त अनाधिकृत निर्माण को पुनः सील करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में अधिशासी अभियंता श्री माधवानन्द जोशी, जूनियर इंजीनियर त्रिपन सिंह पंवार की टीम द्वारा उक्त भवन को पुनः सील कर दिया गया।
भवन स्वामी को सील तोडे़ जाने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा भवन स्वामी के खिलाफ उचित वैधानिक कार्यवाही के निर्देश जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष ने दिये हैं।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश