July 18, 2026

SSP हरिद्वार के निर्देश पर SP यातायात सुश्री निशा यादव की अध्यक्षता में सिडकुल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

यातायात पुलिस हरिद्वार

SSP हरिद्वार के निर्देश पर SP यातायात सुश्री निशा यादव की अध्यक्षता में सिडकुल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन को लेकर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर

पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में आयोजित बैठक में SP यातायात सुश्री निशा यादव ने सिडकुल क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या से आगमन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में यातायात संचालन वाहक वाहनों आगमन कर्मचारियों के आगमन एवं आवश्यक सामान्य के संबंध में विचार विमर्श यातायात व्यवस्था, औद्योगिक गतिविधियों एवं आपसी समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में कांवड़ मेले के दौरान यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने, आवश्यक सहयोग एवं समन्वय स्थापित करने तथा किसी भी संभावित समस्या के त्वरित समाधान हेतु सभी पक्षों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

सभी के द्वारा यातायात प्लान के पालन करने हेतु आश्वस्त किया गया है

बैठक में CO यातायात बिपेन्द्र सिंह, निरीक्षक यातायात संदीप नेगी, CPU प्रभारी हितेश कुमार तथा सिडकुल की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।